बांका, अगस्त 17 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। माउंट फोर्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मेयर वीणा यादव ने झंडोत्तोलन किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अपर्णा कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Ara News...