Banka News: महालया के साथ नवरात्र का शंखनाद, आज मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू होगी शक्ति की साधना
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। महालया के साथ ही शारदीय नवरात्र की आध्यात्मिक छटा बिखरने लगी है। शनिवार को महालया संपन्न होने के बाद रविवार से जिलेभर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना शुरू होगी। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ भक्त नौ दिनों की शक्ति साधना का संकल्प लेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक ओर जहां घरों में पूजन स्थल सजाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर पूजा-पंडालों में भी श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की गई है। इधर नवरात्र की पूर्व संध्या पर बांका के बाजारों में रौनक देखते ही बनी। पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फल-फूल, नारियल, चुनरी, कलश, धूप-अगरबत्ती, दीपक और मिठाइयों की जमकर खरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.