बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र की तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत महमदपुर गांव में सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक घर के दरवाजे पर खड़ी कार में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से कार रखने का शेड जलकर राख हो गया, जबकि समीप में बंधी गाय भी बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गई। घटना में पीड़ित को लाखों रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है। पीड़ित धनंजय सिंह ने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं। उनके अनुसार, गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मोहम्मदपुर में दरवाजे पर खड़ी कार में लगाई आग, गाय भी झुलसी देखते ही देखते आग ने कार और उसके शेड को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पास में बंधी गाय भी आग की लपटों से झुलस ...