बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता बौंसी वन प्रक्षेत्र के सांगा पंचायत अंतर्गत झीकटीवरन गांव में वन विभाग के कैंप कार्यालय में शनिवार को बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। वन विभाग में कार्यरत आस पास के गांवों आक्रोशित मजदूरों ने ड्यूटी पर मौजूद वनकर्मियों को बंधक बना लिया। दरअसल मजदूरों की मांग थी कि पिछले साल उनलोगो से काम करवा लिया गया था लेकिन भुगतान एक साल बीत जाने के बाद भी उनका भुगतान नहीं हो पाया है। इस वर्ष पौधारोपण का काम आरंभ हुआ तो पिछला बकाया का मांग को लेकर मजदूरों ने हंगामा कर दिया। वहीं हंगामे की सूचना मिलने पर बौसी वन क्षेत्र के फारेस्टर विद्या सागर झीकटी वरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को जल्द से जल्द बकाया राशि भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विरोध कर रहे मजदूरों ...