बांका, अक्टूबर 11 -- मंदार के सरोवरों में खिले कमल Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध मंदार पर्वत की खूबसूरती इन दिनों और भी निखर उठी है। पर्वत के पूर्वी भाग स्थित सरोवर में खिले लालिमा लिए कमल के फूल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सरोवर में खिले इन खूबसूरत फूलों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोग फूलों के साथ सेल्फी लेकर इन मनमोहक नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। दरअसल, बरसात के मौसम के बाद हर साल मंदार पर्वत के पूर्वी हिस्से के सरोवर में कमल के फूल खिलते हैं। पानी के बीच खिले लाल रंग के ये फूल सरोवर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। प्रकृति की इस अनूठी छटा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। मंदार के आसपास स्थित अन्य सरोवरों में...