बांका, अगस्त 28 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के चौतरा गांव में गुरुवार की सुबह भू - विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट की घटना हुई। घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल लड़ाई - झगड़े को शांत कर सभी घायलों को इलाज के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया।

घायल व्यक्तियों की पहचान घायल में प्रथम पक्ष के जोगन विंद, उनके पुत्र इंद्रदेव कुमार तथा दूसरे पक्ष के घनश्याम विंद शामिल हैं। जोगन विंद ने बताया कि घनश्याम विंद के घर के समीप उनका खेत है। खेत के बीच से आम रास्ता गुजरता है। पिछले तीन दिनों से विंद टोले में पंचायत स्तर से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

मारपीट की वजह घायल जोगन विंद के अनुसार, गुरुवार की सुबह घनश्याम विंद ने सड़क निर्माण कार्य...