बांका, अगस्त 23 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका),निज प्रतिनिधि। खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मार्ग पर रामसरिया स्थित भुतहा पुल के समीप रविवार की शाम बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान बांका शहर निवासी 35 वर्षीय कृष्णा यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक आफताब आलम ने प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद उन्होंने बताया कि दुर्घटना में युवक का दाहिना पैर टूट गया है तथा पैर में गहरा जख्म है। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन घायल जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव जमुई ...