Banka News: भीतिया काली मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, झुनझुनियां काली प्रतिमा का हुआ विसर्जन
बांका, नवम्बर 10 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र में काली पूजा के अवसर पर आयोजित मेलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीतिया बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले में मंगलवार देर रात तक लोगों की चहल-पहल बनी रही। मेले में आसपास के गांवों के अलावा सुदूर ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं। खासकर आदिवासी समुदाय के लोगों की मेले में काफी भागीदारी देखने को मिल रही है। मेला परिसर में सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें सजाई गई हैं, जहां खिलौने, मिठाई, चाट-पकौड़े, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इधर, प्रखंड के झुनझुनियां स्थित काली मंदिर में स्थापित मां काली सहित विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.