बांका, अगस्त 28 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड के सबसे पुराने भरको हाट के दिन अब फिरने का समय आ गया है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत इस हाट को मॉडल ग्रामीण हाट बनाया जाएगा। पंचायत के मुखिया दिवाकर झा, कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार एवं पंचायत तकनीकी सहायक राजीव रंजन ने गुरुवार को इस हाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें- Banka News: भरको में 17 लाख की लागत से बनेगा मॉडल ग्रामीण हाट, किया शिलान्यासहाट की खराब स्थिति मालूम हो कि आपके अपने हिंदुस्तान अखबार ने बोले बांका कॉलम में हाट के हालात पर "भरको हाट की बदहाली: वर्षों की विरासत अब उपेक्षा की भेंट चढ़ी" प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। बारिश के दिनों में भरको हाट की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को काफी परेशान...