बांका, अक्टूबर 18 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि सुखे नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पंजवारा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को सबलपुर गांव से 23 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार युवक को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत बांका भेज दिया गया। इस मामले को लेकर बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने शनिवार को पंजवारा थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सूखे नशे तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव स्थित कंचन देवी के खुले परिसर में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में टीन के बने सेड के नीचे काठ के चौकी पर रखे कचरा में काले रंग...