Banka News: बौंसी के 31 प्रमुख स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
बांका, नवम्बर 29 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 31 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए पोल और तार बिछाने का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक सप्ताह के अंदर सभी कैमरे लगाकर चालू करने का लक्ष्य है। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने बताया कि बौंसी थानाध्यक्ष से मिली सूची के आधार पर गांधी चौक, मधुसूदन मंदिर, मुख्य चौक, डैम रोड, रेलवे क्रॉसिंग और थाना कॉलोनी सहित 31 स्थानों को चिह्नित किया गया है। कैमरे लगने से चोरी और आपराधिक घटनाओं पर निगरानी रखने के साथ अपराधियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी। उन्होंने आम लोगों से अन्य जरूरी स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए नगर पंचायत को सुझाव देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.