बांका, जुलाई 9 -- Banka News: चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को चान्दन प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बेलहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद एवं देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार ने की।बैठक में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कच्ची कांवरिया पथ पर पुलिस व्यवस्था, बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण तथा दोनों जिलों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में देवघर ट्रैफिक एसडीपीओ लक्ष्मण कुमार बांका ट्रैफिक एसडीपीओ नीरज कुमार, जसीडीह थानाध्यक्ष दीपक कुमार, देवघर ट्रैफिक थानाध...