Banka News: बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा प्रतिमा विसर्जन जुलूस, हर प्रतिमा के साथ रहेगी पुलिस की टीम।
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: बांका निज संवाददाता। कालीपूजा शुरू होने के साथ ही जिले में प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। पूजा पंडालों से निकलने वाले सभी विसर्जन जुलूसों के लिए अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस कोई भी पूजा समिति विसर्जन जुलूस नहीं निकाल सकेगी। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बांका को अनुज्ञप्ति निर्गत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने सभी प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस को शत-प्रतिशत लाइसेंस जारी करने और प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी संयुक्तादेश के अनुसार विसर्जन जुलूस निकलने से पहले उसके निर्धारित मार्ग का सत्यापन कराया जाएगा। रास्ते में किसी तरह का विवाद, अवरोध अथवा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका रहने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.