बांका, अक्टूबर 18 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर बांका पथ पर महगामा मोड़ के समीप शनिवार को बिजली पोल से टकरा कर बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर शहर के वार्ड नंबर 8 के राजेश मंडल टाइल्स लगाने का काम करते हैं। शनिवार को वह जमुआ गांव में टाइल्स लगाने गए थे, शाम में वह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह काफी तेज गति से बाइक चलाते हुए आए तथा बिजली पोल से टकरा कर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा जहां डॉ सुधा कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा सीटी स्कैन के लिए बांका भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...