बांका, अक्टूबर 8 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद देर दोपहर एक बार फिर झमाझम बारिश ने शहर और आसपास के इलाकों को भिगो दिया। नियमित अंतराल पर हुई बारिश से जहां वातावरण में ठंडक घुल गई, वहीं शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर बारिश का पानी जमा हो गया। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी चौक, शिवाजी चौक, विजयनगर चौक और पुरानी बस स्टैंड के आसपास दिनभर जलजमाव की स्थिति बनी रही। सड़क पर जमा पानी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ा। कई जगहों पर नालियों से समुचित रूप पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश के बाद भी सड़कें पानी से लबालब नजर आईं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम...