बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि । मानसून की विदाई से पहले जिले में हो रही झमाझम बारिश धान के लिए फायदेमंद है। जबकि सब्जी, दलहन और मक्का की फसल को इससे नुकसान हो सकता है। यह बारिश पछात रोपनी वाले धान के लिए संजीवनी है। जिन किसानों ने बोरिंग चलाकर अगात धान की रोपनी की है, उन्हें सावधानी बरतनी होगी। इस महीने में अबतक 63.23 फीसदी बारिश अधिक हुई है। सितम्बर में यहां का सामान्य वर्षापत 208.8 मिली मीटर है। इसमें अबतक यहां 295.38 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। वहीं इस खरीफ सीजन में यहां 1 लाख 11 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की रोपनी हुई है। इसके अलावे 5800 हेक्टेयर भूमि में मक्का एवं 1800 हेक्टेयर भूमि में अरहर लगाए गए हैं। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि इस समय हुई बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच...