बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। जिले में हुई बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों, गलियों और बाजार क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की से मध्यम बारिश के बाद भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घंटों तक पानी जमा रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: बारिश के बाद कीचड़-जलजमाव से बेहाल शहर दोपहिया वाहन चालकों को भी जलमग्न सड़कों पर फिसलन और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।लोगों ने नगर प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था ...