Banka News: बाराहाट मुख्य बाजार में तीन वाहनों की टक्कर, कांवरियों समेत 13 जख्मी
बांका, अगस्त 13 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराहाट मुख्य बाजार के राधा मार्केट के समीप गुरूवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से कांवरियों से भरी टोटो और एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कांवरियों समेत कुल 13 लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया गया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार कांवरियों से भरी टोटो बासुकीनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टोटो अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे ऑटो से जा टकराई। ऑटो में सवार कनोलिया गांव के कई लोग भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.