बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: बाराहाट(बांका) निज प्रतिनिधि बाराहाट मुख्य बाजार में 25 जुलाई 2025 को ज्वेलरी कारोबारी के प्रतिष्ठान में हुई लाखों की भीषण डकैती के मामले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए जमुई थाना क्षेत्र में दो ज्वेलरी दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में चांदी और सोने के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस ने एक दुकान संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पहली दुकान से 6 किलो 500 ग्राम चांदी करीब 300 ग्राम कमर हार और 3 ग्राम सोना बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: चोरी के जेवर के साथ दुकानदार गिरफ्तार, खोरीपानन से बरामदगी इसके बाद टीम ने मां तारा ज्वेलर्स में छापेमारी की। जहां से 4 किलो चांदी, 30 ग्राम सोना और करीब आधा किलो चंद...