बांका, नवम्बर 29 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के बाबूटोला मोहल्ले में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां मौसा-मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने पंखे में फंदा लगाकर अपनी जान गंवा दी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिया कुमारी शहर के एसएस बालिका विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह मूल रूप से शंभूगंज प्रखंड के बेलसिरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव और निभा कुमारी की पुत्री थी। प्रिया शहर के बाबूटोला मोहल्ले स्थित विषहरी स्थान के समीप अपने मौसा प्रभाकर यादव और मौसी निशा कुमारी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इधर घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। कम उम्र में...