बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। ठंड की शुरुआत होते ही कटोरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने लगातार दूसरी रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। मंगलवार रात लीलावरण स्थित प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय में लाखों की चोरी के बाद बुधवार रात चोरों ने कटोरिया बाजार में एक घर के सामने खड़ी बोलेरो पिकअप पर हाथ साफ कर दिया। लगातार दो रात हुई चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कटोरिया बाजार के देवघर रोड निवासी महेश शर्मा के पुत्र आशीष कुमार शर्मा की बोलेरो पिकअप (जेएच 15 एजी 1483) बुधवार रात घर के सामने खड़ी थी। वाहन चालक ने रात करीब आठ बजे पिकअप घर के आगे खड़ी की थी। इसके बाद रात करीब 10 बजे आशीष कुमार शर...