Banka News: बाईक के धक्के से युवक जख्मी
बांका, अगस्त 10 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित इंटरस्तरीय हाई स्कूल के समीप सोमवर को अज्ञात बाईक के धक्के से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी बाजार निवासी ब्रह्मदेव साह का पुत्र रंजीत कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक हाई स्कूल के पास से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाईक ने धक्का मार दिया। जिससे रंजीत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.