बांका, अक्टूबर 23 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के सिउड़ी मोड़ के समीप शुक्रवार को बाइक पलटने से चालक जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिउड़ी गांव के जितेंद्र मंडल बाइक से अमरपुर बाजार आ रहे थे, सिउड़ी मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से साइड लेने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत गड्ढे में गिर गए तथा जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों घायल युवक को फौरन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...