Banka News: बाइक पर बंदर के कूदने से तीन स्कूली बच्चे जख्मी
बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के पवई चौक पर मंगलवार को एक बाइक पर बंदर के कूदने से बाइक सवार तीन स्कूली बच्चे एवं चालक जख्मी हो गए। थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव के घायल कन्हैया कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन घर के तीन बच्चों कक्षा एक की सरिता कुमारी, यूकेजी के रोहित कुमार एवं एलकेजी की सोनम कुमारी को अमरपुर के एसडी पब्लिक स्कूल जाते हैं। मंगलवार को भी वह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे। पवई चौक पर पहुंचते ही एक बंदर बाइक पर कूद गया जिससे वह चारों गिर कर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.