Banka News: बाइक के धक्के से महिला जख्मी
बांका, जुलाई 28 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर रेफरल अस्पताल के समीप सोमवार को सड़क पार कर रही महिला बाइक के धक्के से जख्मी हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरामा की बीबी संजीता खातुन अपनी बेटी का प्रसव कराने रेफरल अस्पताल आईं थीं। दोपहर में वह कुछ सामान खरीदने जा रही थीं कि सड़क पार करने के दौरान अमरपुर की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह जख्मी हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।इधर यह भी पढ़ें- Banka News: ट्रक के धक्के से बाईक सवार जख़्मी रेफर बाइक चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.