बांका, जुलाई 7 -- Banka News: धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। धोरैया पुंसिया मुख्य मार्ग के पटवा से निकलकर पुरायचक जाने वाली सड़क पर शिशु मंदिर के समीप चार वर्षोय बालक अज्ञात बाईक के धक्के से गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। जख़्मी बालक राजकुमार पंडित का चार वर्षोय पुत्र पवन कुमार पंडित बताया गया। जख़्मी हालत में पवन को धोरैया अस्पताल ले जाया गया जहां बालक क़ी स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।मालुम हो क़ी पवन अपने मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। जहां पवन अपने ननिहाल से बगल स्थित शिशु मंदिर पढ़ने गया था। इस दौरान पवन बाथरूम करने घर गया था। जहां बाथरूम कर वापस शिशु मंदिर जा रहा था तभी तेज रफतार बाईक ने पवन को जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। धक्का लगने के साथ ही पवन सड़क पर बेहोश हो गए। आनन फानन में परिजनों के द्वारा प...