Banka News: बांका में हाईवा की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत, सड़क जाम
बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: धोरैया (बांका)। धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर विश्वकोरवा हरिजन टोला के समीप सोमवार की देर रात्रि सड़क हादसे में छह वर्षीय एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक आशीष कुमार इसी गांव निवासी दासू कुमार दास का पुत्र था ।जानकारी के अनुसार, 16 चक्का हाईवा पंजवारा की ओर से धोरैया की ओर आ रहा था। इसी दौरान विश्वकोरवा हरिजन टोला के समीप सड़क किनारे खड़े बच्चे को हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक हाईवा लेकर धोरैया की ओर फरार हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही धोरैया एवं पंजवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत इस दौरान घटना से आक्रोशित ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.