बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: बांका। वरीय संवाददाता बांका शहर में बुधवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस अवर निरीक्षक सूरज भूषण (35 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार सागर कुमार(बांका बेलुटीकर निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दरोगा की असामयिक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दरोगा सूरज भूषण नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित सोरसराय गांव के रहने वाले थे। वह करीब एक वर्ष से बांका जिले में पदस्थापित थे। यह भी पढ़ें- बांका में सड़क हादसा में दरोगा की मौत कुछ दिन पहले तक वह बांका थाना में कार्यरत थे, बाद में उनका स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कर दिया गया था। बताया जाता है क...