बांका, अक्टूबर 23 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन 2026 के तहत शुक्रवार को बांका जिले में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिले के सभी 11 प्रखंडों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया था, जहां मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान जिले में कुल 55.62 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहने के कारण मतदान निर्धारित समय के बाद भी जारी रहा। इन केंद्रों पर कतार में ख...