बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर-तारापुर मुख्य मार्ग में बहोरना गांव के समीप लोहागढ़ नदी पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बुधवार की शाम नदी की तेज धारा में टूटकर बह गया। डायवर्सन टूटने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का खेसर बाजार से सीधा संपर्क बाधित हो गया है। बताया गया कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोहागढ़ नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दबाव में डायवर्सन बीच से टूट गया और उसका एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया।  यह भी पढ़ें- Chandauli News: कर्मनाशा नदी उफान पर, पुराने पुल के ऊपर से बहा बाढ़ का पानी यह भी पढ़ें- Bihar Floods: रोहतास में नाव से 100 लोगों का रेस्क्यू, सोन नदी में उफान ...