बांका, जुलाई 25 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका में शुक्रवार को शहर के आरएमके खेल मैदान परिसर में छात्रों का समूह दोपहर से ही जमा होने लगा, जिन्होंने शाम 6 बजे तक जुलुश के शक्ल में तब्दील होकर गांधी चौक तक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी मांग दोहराई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को बुलंद किया है। यह भी पढ़ें- प्रश्न पत्र लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएंछात्र नेताओं की मांगें प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता शांतनु कुमार और ऋषभ मिश्रा ने प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को बंद करने की मांग की है। छात्रों का हुजूम बांका के आरएमके खेल मैदान परिसर से अनुशासित ढंग से निकलकर नया टोला के रास्ते...