बांका, सितम्बर 1 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर सोमवार को फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमित प्रताप सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में बीडीओ का दाहिना हाथ टूट गया। घायल बीडीओ को फुल्लीडुमर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। घटना के बाद बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने फुल्लीदुमर थाने में राता पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव मंडल तथा मध्यगिरि गांव निवासी प्रदीप यादव और अशोक यादव सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में पूर्व मुखिया संजीव मंडल को हिरासत में ले लिया। पूर्व मुखिया को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक और ग्रामीण आक्रोश...