बांका, जुलाई 28 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भीखा गांव में मंगलवार को धान रोपाई के दौरान हुए वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में काम कर रही एक 25 वर्षीय विवाहिता की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी घायलों का इलाज बौंसी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीखा गांव के बहियार में मंगलवार को महिलाएं धान रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश हो गई बाद जोरदार वज्रपात हुआ।

धटना के विवरण इसकी चपेट में आने से स्व सेठो मंडल की 25 वर्षीय पुत्री डोली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं झपनियां गांव निवासी शंभू यादव की पत्नी कौशल्या देवी, भीखा गांव निवासी सिलधर यादव की पत्नी रिंकू देवी, सुबोध यादव की पत्नी सुनीता देवी, कुलदी...