बांका, जुलाई 10 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के ढाका मोर गोड्डा मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पंजवारा रोड स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास लोगों के लिए जानलेवा बन गया है। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद अंडर पास में पानी भर गया जिससे वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया। दो पहिया वाहन वाले लोग अपनी वाहनों को जबरदस्ती रेल पटरी से ऊपर से पार करते देखे गए जो काफी खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। रेल प्रशासन इसके प्रति पूरी तरह उदासीन बना है। वीडियो संलग्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...