बांका, सितम्बर 29 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका-साहेबगंज मुख्य मार्ग पर लिखनी-कोझी के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि बाइक पर सवार एक युवक भी घायल हो गया।

घटनास्थल की जानकारी वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान जिले के भरको निवासी मो. सैय्यद (55), पिता स्व. मो. मोईन के रूप में हुई है। बताया गया कि, मो. सैय्यद अपने ससुराल मंझली कुशहा में मय्यत में शामिल होने गए थे। वहां से वह बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे।इसी दौरान लिखनी कोझी के समीप सड़क हादसा हो गया।

हादसे के कारण प्रत्यक्ष दर्शीयों के अनुसार, सड़क किनारे से एक स्कूल वाहन (मैजिक) को पीछे करते हुए मुख्य सड़क पर उ...