बांका, जुलाई 5 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सुईया बाजार से फुलहरा तक जाने वाली लगभग 20 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण इस मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। जमुई और बांका जिले को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क की बदहाली से करीब 40 गांवों के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

सड़क की स्थिति स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने सांसद और विधायक से सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। भेलवा गांव के तेज नारायण यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने ...