बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देशसमीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में सीडब्लूजेसी, एमजेसी, नीलाम पत्र वाद, सेवा संवाद, मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, भू-समाधान पोर्टल सहित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। गत सप्ताह की तुलना में वर्तमान प्रगति का आकलन करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।सहयोग शिविर और परिवा...