Banka News: बांका : सड़क किनारे गिरे व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल
बांका, अक्टूबर 23 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। जिले में एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क किनारे एक व्यक्ति गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति उसके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो भागलपुर हंसडीहा पथ पर रजावर के पास का है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टी नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे व्यक्ति कौन हैं, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के पीछे की वजह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर की है। फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.