बांका, जुलाई 30 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार को जिले में दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच सूरज और बादलों की आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। वहीं दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से पूरा शहर भीग गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। जबकि बारिश के बाद वातावरण पूरी तरह तरोताजा हो गया तथा ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।

मौसम का पारा मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता बढ़कर 86 प्रतिशत तक पहुंच गई। अधिक नमी के कारण दिन में उ...