बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: शंभूगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के‌ विभिन्न गांवों में पुलिस ने फरारी व वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें केहनीचक गांव से एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार वारंटी की ‌पहचान करसोप पंचायत स्थित केहनीचक गांव के नाजो तांती के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उक्त आरोपी को मेडिकल जांच के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस तरह की अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया ‌। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...