बांका, अक्टूबर 23 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के डुमरामा हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को मवेशी बचाने में एक बुजुर्ग स्कूटी चालक जख्मी हो गए। रघुनाथपुर गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक सुमिरन साह ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से अमरपुर बाजार आ रहे थे, डुमरामा हाई स्कूल के समीप पहुंचते ही अचानक एक मवेशी सड़क पर दौड़ गया, उसे बचाने में उनकी स्कूटी असंतुलित हो गई तथा वह गाड़ी से गिर कर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने बुजुर्ग की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। यह भी पढ़ें- Banka News: बाइक पलटने से युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...