बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। भाई-बहन के अटूट प्रेम,प्रकृति और क़ृषि को समर्पित पर्व कर्मा धर्मा मंगलवार को हर्षोल्लास व उत्साहपूर्ण माहौल के साथ मनाया गया। यह पर्व बहनों के द्वारा भाई के लंबी उम्र, अच्छी सेहत व सुख समृद्धि के लिए किया गया। प्रखंड क्षेत्र के लगभग गांव सहित अन्य जगहों पर धूमधाम के साथ यह पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर छोटी-छोटी बच्चियों में खुशी देखी गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: हलसी में धूमधाम से हुई कर्मा-धर्मा पूजापर्व की रिवाज इस व्रत में बहनें दिनभर उपवास कर पांच तरह के फूल-पकवान, अंकुरित अनाज आदि से डलिया भरकर कर्माधर्मा की कथा कहती और सुनती हैं। व्रत के दिन गांव की लड़कियां एक समूह के साथ गीत गाती हुई नदी स्नान करने गई। स्नान करने के बाद फूल तोड़कर और कसाल यानी झूर लेकर घर आईं और घर ...