बांका, अगस्त 10 -- Banka News: धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड के सैनचक पंचायत अंतर्गत सैनचक गांव में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा कराए गए बांध खुदाई के कार्य में विभागीय लापरवाही व संवेदक की मनमानी के कारण मानक को ताक पर रखते हुए कार्य को आधे अधूरे हाल में छोड़ दिया गया है। मानक की अनदेखी करते हुए संवेदक द्वारा बांध खुदाई कार्य को आधे अधूरे हाल में छोड़ दिए जाने से किसानों के करीब एक सौ एकड़ भूमि की होने वाले सिंचाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश भरा हुआ है। मामला सैनचक पंचायत के धोबिया बांध है।

बांध खुदाई में लापरवाही लघु जल संसाधन विभाग द्वारा धोबिया बांध के खुदाई का कार्य कराया गया है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा कराये गए बांध खुदाई के कार्य में मानक को पूरी तरह ताक पर रखते हुए संवेद...