बांका, जुलाई 12 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), न्यूज़ प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के सादपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित बजबजी गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। चारों ओर जंगल और पहाड़ों से घिरे इस सुदूरवर्ती गांव के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।

पेयजल की कमी भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व पीएचईडी विभाग ने गांव में बोरिंग कराई थी, लेकिन इसके बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। अब तक न तो जलापूर्ति की कोई व्यवस्था की गई और न ही बोरिंग को चालू किया गया। विभागीय उदासीनता के कारण लाखों रुपये की योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

समस्या का समाधान ग्रामीणों का कहना है कि गा...