बांका, जुलाई 12 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन पुलिस ने हत्या कांड के एक अभियुक्त के अलावे अन्य कांडों के फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कांड से जुड़े अभियुक्त सरयुग तांती, पिता गोधन तांती रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव का रहने वाला है। अन्य फरार चल रहे कुर्की-जब्ती के वारंटियों में फुदकीपुर गांव निवासी मोहरील यादव एवं रघु यादव दोनों पिता नरेश यादव तथा फंटूश यादव पिता रघु यादव के नाम शामिल हैं। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिली थी कि सभी अपने-अपने घरों में मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन...