बांका, जुलाई 21 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाके में इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उमस भरी गर्मी के बीच जारी बिजली की आंख-मिचौनी से आम जनजीवन त्रस्त हो चुका है। चौबीस घंटे में दर्जनों बार हो रही अघोषित कटौती (पावर कट) ने लोगों के दिन का चैन और रातों की नींद हराम कर दी है। जब लोगों को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत है,तब कंपनी मौन साधे बैठा है।

बिजली कटौती की समस्या ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी बदतर है। मुश्किल से कुछ घंटे ही लगातार बिजली मिल पाती है। जैसे ही पंखा चलना शुरू होता है, वैसे ही बिजली गुल हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटने का कोई निश्चित समय नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली कंपनी सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाकर स्मार्ट तरीके से बि...