बांका, अक्टूबर 8 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये की कथित ठगी करने और खुद को डीएसपी बताने के आरोपित मनोज कुमार वर्मा को न्यायालय से राहत नहीं मिली।बांका डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामला बांका थाना कांड संख्या 367/26 से संबंधित है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित मनोज कुमार वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 351(2), 352, 79 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित की ओर से अग्रिम जमानत आवेदन संख्या 992/2026 दाखिल किया गया था। सुनवाई के दौरान सूचिका की ओर से अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कई दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। दस्तावेजों में आरोप लगाया गया कि मनोज वर्मा ने खुद को पुलिस विभाग में डीएसपी ...