Banka News: बांका : चिरता गांव में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में छह लोग घायल
बांका, जुलाई 20 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरता गांव में पानी निकासी के पुराने विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो सहोदर भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं,जबकि अन्य कुछ लोगों को भी हल्की फुल्की चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार,स्वर्गीय वकील साह के पुत्र डोली साह और द्वारिका साह के बीच लंबे समय से पानी बहने को लेकर विवाद चल रहा था।बुधवार को यह विवाद अचानक उग्र हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष से डोली साह,उनके पुत्र परमानंद साह व विनोद साह घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से द्वारिका साह,भारत साह और शत्रुघ्न साह घायल हो गए हैं।सभी घायलों को बेलहर सीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां से उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.