Banka News: बांका : घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के महोता गांव में बुधवार को घरेलू कलह से तंग आकर एक अधेड़ महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महोता गांव की शीला देवी का अपनी बेटी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वालों को इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ रोहित चंचल ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : घरेलू कलह से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.