Banka News: बांका : खनन विभाग ने आठ वाहनों पर लगाया नौ लाख का जुर्माना
बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचना के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में विगत सप्ताह धनकुड़, धोरैया, सुइया, बौंसी, जमदाहा एवं बेलहर थाना अंतर्गत कुल 08 विभिन्न वाहनों को जब्त करते हुए लगभग 09 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया। साथ ही, संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। समाहर्ता द्वारा अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध इसी प्रकार नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Banka News: अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.